Reliance Jio के किफायती प्लान, 129 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और डेटा..

Reliance Jio के किफायती प्लान, 129 रुपये में अनलिमिटेड कॉल और डेटा
रिलायंस जियो के पास प्रीपेड प्लान की एक लंबी फेहरिस्त है। अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों का कंपनी ने ध्यान रखा है। आज हम आपको जियो के किफायती प्रीपेड पैक के बारे में बताएंगे जो अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग ऑफर करते हैं।
   
Reliance Jio के पास अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऑल-इन-वन रिचार्ज पैक, अफॉर्डेबल पैक और लॉन्ग टर्म पैक मौजूद हैं। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए लगातार नए पैक लॉन्च किए हैं। जियो के इन प्रीपेड रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आज हम आपको बताएंगे जियो के अफॉर्डेबल प्रीपेड रिचार्ज पैक के बारे में। जियो के पास 129 रुपये 1,299 रुपये वाले दो अफॉर्डेबल पैक हैं जिनका इस्तेमाल ग्राहक कर सकते हैं।


बहुत बड़ा ऑफर, 19 मई तक फ्री इंटरनेट देगी यह कंपनी

सबसे पहले बात करते हैं जियो के 129 रुपये वाले किफायती रिचार्ज प्लान की। जियो के इस प्रीपेड पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान में कुल 2 जीबी डेटा मिलता है। 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाएगी। जियो के इस प्लान में ग्राहकों को जियो टू जियो अनलिमिटेड और जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट (FUP) मिलते हैं। इसके अलावा कुल 300 एसएमएस की सुविधा भी महीनेभर के लिए मिलती है। ग्राहकों को इस रिचार्ज पैक में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त ऑफर किया जाता है।

Comments