- अस्पताल प्रशासन के साथ जमातियों की बदसलूकी
- स्टाफ से बिरयानी मांग रहे हैं जमात से जुड़े लोग
हैलेट कॉलेज की प्रिंसिपल आरती लाल चंदानी ने आज तक से हुई खास बातचीत में कहा कि जमाती लगातार स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. हैलेट अस्पताल में जमात और उससे जुड़े 70 मरीजों का इलाज चल रहा है. कई जमाती अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए हैं.
स्टाफ को गाली दे रहे हैं जमाती
आरती लाल चंदानी ने कहा कि अस्पताल में बदसलूकी करने वाले लोग या तो जमाती हैं, या उनके रिश्तेदार हैं. कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो उस हॉटस्पॉट जोन से हैं, जहां जमाती रहते हैं. अस्पताल प्रशासन के साथ उनका रवैया खराब है.
बिरयानी मांग रहे हैं जमाती
अस्पताल में भर्ती जमातियों ने अस्पताल में खाना देने गए स्टाफ से मारपीट की. आरोप है कि जमात से जुड़े लोग अपनी पंसद का खाना और बिरयानी मांगते हैं. कानपुर के हैलट अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से जमातियों की बदतमीजी का मामला नया नहीं है. एक तरफ जहां देश के कई लोग दो वक्त के खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं जमाती लगातार बदसलूकी कर रहे हैं. खाना देने गए एक स्टाफ के साथ हाथापाई का भी आरोप है.
पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही जाएगा स्टाफ
अस्पताल प्रशासन जमातियों की हरकत से तंग आ गया है. अब हॉस्पिटल स्टाफ के लोग तभी जमातियों के वार्ड में जाएंगे, जब पुलिस मौजूद हो. अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की है. प्रशासन ने कहा है कि इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाएगा.
Comments
Post a Comment