अगर आप शराब के शौकीन है तो लॉकडाउन 2.0 खत्म होते ही खुल जाएंगी शराब की दुकानें, लगेंगी लम्बी लाइनें.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 2.0 खत्म होते ही शराब के शौकीनों के लिए शराब की दुकानें खुल जाएंगी और प्रदेश में शराब की दुकान खुलते ही दुकानों पर लोगों की लम्बी लाइनें लगना शुरू हो जाएंगी। क्योंकि शासन द्वारा आबकारी विभाग को निर्देश दिया गया है कि पुराना माल खत्म होने के बाद ही दुकानदारों को गोदामों से नए माल की आपूर्ति की जाएगी। कोरोना के कहर से चलते हुए राजस्व घाटे की भरपाई के लिए शासन ने यूपी में शराब की दुकानों को खोलने का निर्देश दे दिया है।

लॉकडाउन की बंदिशों के चलते मदिरा की दुकानों पर 22 मार्च से ही ताला लटका हुआ है। इससे सरकार को रोजाना करोड़ों रुपए की राजस्व की क्षति उठानी पड़ रही है। ऐसे में शासन ने लॉकडाउन समाप्त होने के बाद दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन की समाप्ति के 24 घंटे के अंदर अनुज्ञापी की ओर से दुकान में मौजूद स्टाक का विवरण आबकारी विभाग को देना होगा। विभागीय अधिकारी-कर्मचारी दुकान का निरीक्षण कर स्टाक का मिलान भी कर सकते हैं।

जितेंद्र कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी चन्दौली का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष में खरीदे गए दुकान में पड़े माल को बेचने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। निर्धारित अवधि बीतने के बाद अभियान चलाकर दुकानों की तलाशी ली जाएगी। इस दौरान अवशेष पड़े पुराने माल को नष्ट कराया जाएगा। पुराना माल खत्म होने के बाद ही शराब के दुकानदारों को गोदामों से नया माल मिलेगा।

Comments